Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता सिंदरी में संपन्न हो गया. उसमें कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया बहनों का प्रदर्शन शानदार रहा है. विद्यालय को कुल 14 पदक मिले जिसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक शामिल है. प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले भैया बहन क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कक्षा दशम के भैया सुजीत कुमार ने विद्यालय के लिए स्वर्ण पदक जीता. यह प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स की थी जिसमें दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो इत्यादि में विद्यालय को पुरस्कार मिले. इधर भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में संस्कृत गायन में कैलाश राय की बहनों को प्रथम स्थान वहीं हिंदी गीत गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. सभी सफल प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि भैया बहन अपने लगन और परिश्रम के बल पर आगे बढ़ रहे हैं. भैया बहनों को ट्रेनिंग विद्यालय के खेल शिक्षक धीरज कुमार पांडे ने दिया. भैया बहनों के इस सफलता पर प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी ने भी बधाई दी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-district-task-force-meeting-held-for-the-success-of-mission-indradhanush/">धनबाद:

 मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक
दूसरी खबर

कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_226_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : कोडरमा थाना में ईद मिलाद उन नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसमें थाना क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने इस बैठक में भाग लिया. इस मौके पर थाना प्रभारी द्वारिका राम ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा के साथ ईद मिलाद उन नबी त्योहार मनाएं. बैठक में चंद्रदेव यादव, रामलखन सिंह, सचिन कुमार, संतोष चंद्रवंशी, सिकंदर कुमार दास, मनोज यादव, राजेश कुमार सिंह, आबिद रहमान, मो अली, गोपाल यादव, सिकंदर यादव, दिनेश यादव, आजाद अंसारी, कमरुद्दीन, अकबर हुसैन, बंटी कुमार, एस आई कुंदन कुमार, शिवचरण हेम्ब्रोम समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-karma-puja-celebrated-with-pomp-tenth-shri-shyam-mahotsav-concluded-in-bhurkunda/">रामगढ़

: धूमधाम से मना करमा पूजा, भुरकुंडा में दसवां श्री श्याम महोत्सव संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही