Koderma: झारखंड के अभ्रक खदान वाले क्षेत्रों में बालश्रम, बाल ट्रैफिकिंग रोकने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चला रहा है. कोडरमा और गिरिडीह जिला प्रशासन भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. इसमें केएससीएफ, जिला बाल संरक्षण ईकाई, पुलिस विभाग और रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-police-found-the-missing-youth-pretending-to-be-death/">साहिबगंज
: मौत का स्वांग रचकर लापता युवक को पुलिस ने खोज निकाला
: कम से कम अपने पद का ख्याल तो करते, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार [wpse_comments_template]
: मौत का स्वांग रचकर लापता युवक को पुलिस ने खोज निकाला
कार्यक्रम में नीरा यादव रहीं मौजूद
पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. रथयात्रा जयनगर और चांदवाड़ा के तीन दर्जन गांवों से गुजरी. कोडरमा रेलवे परिसर में जनसभा हुई. डीसी आदित्य रंजन और उपविकास आयुक्त आलोक मिश्रा ने जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में विभिन्न बाल पंचायत के बच्चे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के बच्चे सहित सैंकड़ों लोग जनसभा में शामिल हुए.रेलवे ट्रैफिकिंग का जरिया न बने-डीसी
कोडरमा उपायुक्त ने जिला प्रशासन के अधिकरियों को निर्देश दिया कि वे इस रथयात्रा का पूर्ण समर्थन और सहयोग करें. उपायुक्त ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन और बचपन बचाओ आंदोलन की इस मुहिम से कोडरमा को बाल श्रम, बाल ट्रैफिकिंग और बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों को बल मिलेगा. इससे हम यह भी सुनिश्चित कर पाएंगे कि कोडरमा रेलवे परिसर बच्चों की ट्रैफिकिंग का जरिया नहीं बने. वहीं स्थानीय विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की ट्रैफिकिंग झारखंड के माथे पर कलंक की तरह है. ‘ मुझे विश्वास है कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन और बचपन बचाओ आंदोलन की इस रथयात्रा से बदलाव आएगा और यह कलंक जरूर मिटेगा, ऐसी यात्राओं का आयोजन पूरे झारखंड राज्य में किया जाना चाहिए.” इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-at-least-taking-care-of-his-post-municipal-commissioner-satendra-kumar-is-being-trolled-on-social-media/">धनबाद: कम से कम अपने पद का ख्याल तो करते, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार [wpse_comments_template]
Leave a Comment