Search

 
 
 

कोडरमा: कौशल महोत्सव का होगा आयोजन, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

 
Koderma : भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से, 12 जनवरी को बागीटांड स्टेडियम में एक दिवसीय कौशल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस मेले का आयोजन किया जा रहा. कौशल महोत्सव के अंतर्गत युवाओं के लिए काउंसलिंग और प्री-स्क्रीनिंग के सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया जा सके. काउंसलिंग-प्री-स्क्रीनिंग के सेशन 6 और 7 जनवरी को झुमरी तिलैया में आयोजित किए जाएंगे. सुबह 11 बजे उम्मीद्वारों का झुमरी तिलैया के पीजी कॉम्पलेक्स में काउंसलिंग-प्री-स्क्रीनिंग किया जायेगा. बता दें कि, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम देश में रोजगार को गति देने के लिए, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पूरे देश में रोज़गार मेलों का आयोजन करता रहा है.  इसी के तहत ये कार्यक्रम कोडरमा में किया जा रहा.  इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fees-of-private-schools-likely-to-increase-parents-anxiety-will-also-increase/">धनबाद

: निजी स्कूलों की फीस बढ़ने के आसार, बढ़ेगी अभिभावकों की भी बेचैनी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही