Search

 
 
 

कोडरमा :  खीरु महतो  ने कहा- गांव, पंचायत तक जदयू को मजबूत करुंगा

 
Koderma :  नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो सोमवार को कोडरमा पहुचे. खीरु महतो के आगमन के पर स्थानीय बर्णवाल धर्मशाला, कोडरमा में अभिनन्द समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार की अध्यक्षता में किया गया.इस दौरान राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने झारखंड के एक साधारण कार्यकर्ता को देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में भेज कर न केवल राज्य को गर्वान्वित किया है, बल्कि झारखंड को सम्मान देने का कार्य किया है. इसे भी पढ़ें-HEC">https://lagatar.in/signature-campaign-launched-by-employees-to-save-hec/">HEC

को बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का आह्वान

बिहार के मुख्यमंत्री ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे ये जिम्मेवारी सौंपी है, उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की कोशिश करूंगा. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी गांव, पंचायत तक जदयू को मजबूत किया जाएगा. इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को लगना होगा. ताकि राज्य में संगठन का विस्तार किया जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य मुख्यालय तक संगठन को मजबूती से खड़ा करने तथा जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. \इसे भी पढ़ें-सांसद">https://lagatar.in/mp-mahua-maji-admitted-to-rims-met-chanda-devi-gave-guidelines-for-better-treatment/">सांसद

महुआ माजी रिम्स में भर्ती चंदा देवी से मिली, बेहतर इलाज को लेकर दिया दिशा-निर्देश

हेमंत सरकार पर बोला हमला

श्री महतो ने राज्य के हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि राज्य में सरकार नाम की है. हर तरफ भ्रष्टाचार है. राज्य सरकार के संरक्षण पर  बालू, पत्थर और कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है और यह सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की नियोजन नीति बनाने और विस्थापन नीति बनाने के नाम पर राज्य की गठबंधन सरकार चुप्पी साधे हुये है. जनता पूरी तरह ठगा महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जदयू जल्द ही जनता के बीच जाएगी. इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व्यवसाय प्रकोष्ठ के अनिल कुमार सिंह, दुष्यंत पटेल, आरके मण्डल, दीपक यादव आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया. मौके पर अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सलूजा, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, गिरिडीह जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, मनीष सिंह, चन्द्र आजाद, सुनील कुमार, महेंद्र यादव, बीरेंद्र पासवान, रमेश सिंह आदि मौजूद थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही