Search

 
 
 

कोडरमा : किशोरी प्रसाद का कारनामा, पानी में घंटों तैरते हैं शव की तरह

 
Koderma : तस्वीरों में यह जो दिख रहा है या कोई शव नहीं है… यह जीता जागता मनुष्य है. यह हैं गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत किशोरी प्रसाद, जो बचपन से ही इस तरह के कारनामे करते आ रहे हैं. वो पानी में शव की तरह तैरते हैं, कोई हलचल नहीं. किशोरी प्रसाद बताते हैं कि वह बचपन से ही रोज इसका अभ्यास करते थे. अभी उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष होने को है. यह एक योग है जिसके माध्यम से आप शव की तरह तैर सकते हैं. योग के माध्यम से इस तरह आप पानी में घंटों रह सकते हैं. वर्षों के प्रयास के बाद ऐसा मुकाम मिलता है. किशोरी प्रसाद ने बताया कि जब वह कम उम्र के थे तो 25 से 30 फीट की ऊंचाई से भी छलांग मार देते थे. जिस जगह पर इन्होंने यह कारनामा कर दिखाया वह जिला का तिलैया डैम है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/toto-collides-with-bike-one-woman-seriously-injured-referred-to-rims/">कोडरमा

: टोटो ने बाइक में मारी टक्कर, एक महिला गंभीर, रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही