Search

 
 
 

कोडरमा : नए साल में होगा कोडरमा-हजारीबाग बरकाकाना रांची लाइन का दोहरीकरण

 
Koderma : झारखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में एक कोडरमा-रांची रेलवे लाइन के दोहरीकरण की शुरुआत नए साल में हो सकती है. इस दिशा में रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है. कोडरमा-बरकाकाना तक सर्वे का काम पूरा हो चुका है. इससे आने वाले दिनों में कोडरमा जंक्शन देश के रेलवे मानचित्र में एक बड़ा नेटवर्क होगा और कोडरमा जंक्शन से 5 स्थानों के लिए रेल सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें: क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-india-sri-lanka-t20-series-starts-from-january-3-first-match-at-wankhede-stadium/">क्रिकेट

: 3 जनवरी से भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का आगाज, वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला

"एक साल में रेलवे लाइन का काम होगा पूरा"

कोडरमा से रांची तक लाइन शुरु होने के बाद वर्तमान में धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली ट्रेनों का लोड भी कम होगा. अभी यहां 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चल रही है. इसी तरह भविष्य में कोडरमा गिरिडीह रेलखंड को भी दोहरीकरण करने की योजना है. जबकि कोडरमा-तिलैया- राजगीर 64 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण अगले एक साल के भीतर पूरा होने के बाद कोडरमा रेलवे लाइन बौद्ध सर्किट से जुड़ जाएगा. वर्तमान में कोडरमा-रांची रूट से बरकाकाना तक रेल परिचालन हो रहा है. बता दें कि 20 दिसंबर को बरकाकाना से रांची रेलखंड के 23 किमी के कार्य का जायजा सीआरएस ने लिया था. उनकी हरी झंडी मिलते ही रांची से सीधा कोडरमा का संपर्क हो जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस रूट पर पांच सुरंगों की लंबाई डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा है. इसी तरह करीब पांच बड़े ब्रिजों का निर्माण भी यहां होना है. अगले एक साल में रेलवे लाइन का कार्य पूरा होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-state-president-of-bjp-obc-morcha-welcomed/">बोकारो

: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही