Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 5 अप्रैल को मजदूर किसान संघर्ष रैली, बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रवाना

Koderma : भाजपा सरकार की जनविरोधी कॉरपोरेट परस्त सांप्रदायिक नीति समेत कई मुद्दों को लेकर नई दिल्ली में 5 अप्रैल को मजदूर किसान संघर्ष रैली का आयोजन किया जा रहा है. कमरतोड़ महंगाई, एमएसपी पर फसल की खरीद की कानूनी गारंटी, सभी कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी 26 हजार प्रति माह करने, कर्जा मुक्ति, 60 वर्ष से ऊपर के सभी किसानों को पेंशन, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड कानून व बिजली संशोधन विधेयक 2020 वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :469">https://lagatar.in/cm-will-give-appointment-letters-to-469-medical-officers-program-in-rims-on-wednesday/">469

चिकित्सा पदाधिकारियों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, बुधवार को रिम्स में कार्यक्रम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KKKK-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />  

कई ट्रेनों से सैकड़ों किसान-मजदूर गये दिल्ली- संजय पासवान

5 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान मजदूर संघर्ष रैली में भाग लेने के लिए कोडरमा जिला से सैकड़ों की संख्या में किसान मजदूरों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ. सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, कालका मेल, नन्दन कानन एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से जत्थावार सैकड़ों लोग दिल्ली रैली में भाग लेने के लिए गए हैं. किसानो के जत्था का नेतृत्व किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार, मजदूरों के जत्था का नेतृत्व निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के नेता प्रेम प्रकाश व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का नेतृत्व आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-kudmi-samaj-in-khemashuli-bengal-did-indefinite-nh-49-jam/">बहरागोड़ा

: बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी समाज ने किया अनिश्चितकालीन एनएच-49 जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही