Search

 
 
 

कोडरमा : काम करने के दौरान सिर पर लोहा गिरने से मजदूर की मौत

 
Koderma : जयनगर थाना के हीरोडीह स्थित गैडे फैक्ट्री में मंगलवार को स्क्रैप कटिंग के कार्य में लगे एक मजदूर की मौत लोहे का एंगल गिरने से हो गई. गैड़े फैक्ट्री में पिछले एक महीने से कोलकाता की कंपनी आरकेपीआर विन्मय प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्क्रैप कटिंग का कार्य कराया जा रहा था. कार्य के दौरान मंगलवार को बिहार के सिवान निवासी मजदूर प्रमोद साव, उम्र 43 वर्ष पिता-अजय साव के सिर पर लोहे का एक एंगल गिर गया. मजदूर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई. मृतक के पुत्र अंकित ने बताया कि स्क्रैप कटिंग के दौरान कंपनी के द्वारा उनके पिता को सुरक्षा हेलमेट, ग्लब्स और सेफ्टी जूता उपलब्ध नहीं कराया गया था. यदि कंपनी के द्वारा सेफ्टी हेलमेट दिया गया होता तो आज उनके पिता की जान नहीं जाती. जानकारी के अनुसार जिले के कई फैक्ट्रियों में मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fish-sellers-daughter-alisa-became-district-topper-in-inter-science-target-is-to-become-ias/">चाईबासा

: मछली विक्रेता की बेटी अलिसा बनी इंटर साइंस में जिला टॉपर, IAS बनना है लक्ष्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही