Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सतगांवा में एटीएम का अभाव, बैंकिंग सेवा भी आबादी के अनुरूप नहीं

Koderma : जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र व बिहार के नवादा जिले से सटे और कोडरमा जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती प्रखंड सतगांवा के ग्रामीणों के लिए में एटीएम की सेवा आज भी सपना है. सतगावां की कुल आबादी करीब 1 लाख है. लेकिन यहां एक भी एटीएम मशीन नहीं है. एटीएम के अभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. एक साल पहले यहां एक एटीएम लगाया गया था. जो कुछ दिनों बाद ही खराब हो गया. इसके बाद से यहां के लोग एटीएम से महरूम हैं.  यहां आबादी के अनुरूप बैंकिंग सेवा भी नहीं है. जानकारी अनुसार, प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया के दो ब्रांच हैं. वहीं झारखंड ग्रामीण बैंक के एक ब्रांच हैं. बैंक की कमी होने के कारण लोगों को पैसा निकासी के लिए दिनभर का समय लग जाता है. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/discussion-on-countrys-scientific-potential-domestic-patents-e-waste-environment-in-pm-modis-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी के मन की बात में देश की वैज्ञानिक क्षमता, घरेलू पेटेंट, E-Waste, पर्यावरण पर चर्चा)

एटीएम की सुविधा रहने से लोगों को बैंकों में नहीं लगानी पड़ेगी लाइन 

अगर बैंकों द्वारा एटीएम की सुविधा उपलब्ध करायी जाती तो बैंकों में ग्राहकों की भीड़ पर भी नियंत्रण लग जाता. साथ ही लोगों को पैसे निकासी के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता. यहां जैप के दो कैंप स्थापित हैं और जैप के जवानों को भी एटीएम मशीन नहीं रहने से काफी परेशानी होती है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एटीएम की अति आवश्यकता है. ग्रामीणों ने प्रखंड में एटीएम सुविधा बहाल करने की मांग की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में सन्नाटा होने के कारण भी यहां पर बैंक द्वारा एटीएम नहीं लगाया जाता है. जबकि दिन में भी मुख्य बाजार बासोडीह बाजार छोड़कर अन्य क्षेत्रों में भी सुनसान सी स्थिति रहती है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/vijay-hansda-ramdas-soren-mathura-prasad-became-vice-president-of-jharkhand-labor-union/">झारखंड

श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष बने विजय हांसदा, रामदास सोरेन और मथुरा प्रसाद बने उपाध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही