Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ध्वजाधारी धाम में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

Advertisement
Advertisement
Koderma : सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर कोडरमा के झुमरी तिलैया शहर के झरनाकुंड धाम से लाखों की संख्या में भक्तजन जल उठाकर ध्वजाधारी धाम जलाभिषेक करने पहुंचे. जलाभिषेक करने के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद की व्यवस्था नन्दी बाबा ट्रस्ट के द्वारा किया गया था. आपको बता दें कि ध्वजाधारी धाम सदर प्रखंड में स्थित है. हर साल सावन की अंतिम सोमवारी में ध्वजाधारी में मेला भी लगता है. जहां लाखों की संख्या में लोग आते हैं भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद मेला का लुफ्त उठाते हैं.

पिछले 24 सालों से नंदी बाबा ट्रस्ट कर रहा नि:शुल्क सेवा

ध्वजाधारी धाम में लाखों की संख्या में जलाभिषेक करने आये भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट करते आ रहा है. बता दें कि ध्वजाधारी धाम में नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट पिछले 24 सालों से सेवा करते आ रहा है. समिति के सदस्यों की मानें तो 24 साल पहले जब यह ट्रस्ट सावन की अंतिम सोमवारी ध्वजाधारी धाम में सेवा करना शुरू किया था तो उस वक्त मात्र 50 कावरियां ही जलाभिषेक करने आये थे. और आज ऐसा समय है कि लाखों की संख्या में भक्त आते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि जितने भी कार्यकर्ता आज के दिन सेवा देते हैं, सभी नि:शुल्क.

मुस्तैद रही पुलिस, सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5-48.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर और पुलिस कप्तान की देखरेख में झरनाकुंड से लेकर ध्वजाधारी धाम तक पुलिस मुस्तैद रही. सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली. पूरे रास्ते में हर जगह प्रशासन की टीम मौजूद रही. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीन पुष्कर स्वयं भी मॉनिटरिंग करते दिखे.

श्री राम संकीर्तन मंडल की भी रही आकर्षक झांकी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-64.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झरनाकुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक कई झांकियां भी निकाली गई. झांकियों में कोई भगवान शिव तो कोई माता पार्वती बनी थीं. झांकियों में श्री राम संकीर्तन मंडल की झांकी सबसे आकर्षक थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-58.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : स्वर्णिम">https://lagatar.in/swarnim-neeraj-the-golden-target-pierced-by-javelin-in-the-world-athletics-championship/">स्वर्णिम

नीरज, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला से भेदा गोल्डन लक्ष्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही