Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : चोरी की लाखों का पाइप फैक्ट्री से बरामद, कई गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा से चोरी हुई ग्रामीण पेयजालपूर्ति योजना की लाखों रुपये की पाइप पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री से बरामद की है़. सोमवार को चोरी की पाइप को महतो आहर के पास गझंडी रोड में संचालित फैक्ट्री सन्नमार्ग स्टील (अंजनी सूत स्टील प्राइवेट लिमिटेड) में गलाने की तैयारी थी. इससे पहले मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने यहां छापामारी की और पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है. जिनसे पूछताछ चल रही है़. यही नहीं चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है़. सोमवार देर शाम तक इस मामले में पुलिस की जांच जारी थी़. मिली जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा से गत 20 जुलाई को सतडीहा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में लगाए जाने वाले 127 पीस पाइप की चोरी कर ली गई थी. घटना को लेकर जलापूर्ति योजना के संवेदक विजय बिजनोइया ने 23 जुलाई को थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था. इसमें चोरी की पाइप की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई थी. आवेदन में कहा गया था कि सतडीहा पंचायत भवन के सामने स्थित मैदान में पाइप गिराया गया था, जिसे अज्ञात लोगों के द्वारा ट्रक से उठा ले जाया गया है़. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
केस दर्ज होने के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने जांच शुरू की तो इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद पूछताछ में यह पता चला कि चोरी की पाइप को तिलैया के फैक्ट्री में बेच दिया गया है़. सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार को अंजनी सूत स्टील प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में छापमारी की, यहां से चोरी का पाइप बरामद हुआ. पुलिस इस फैक्ट्री के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. जिस फैक्ट्री से पाइप बरामद किया गया है वह अंकित केडिया, पिता कमल केडिया, निवासी श्याम बाबा पथ अड्डी बंगला झुमरीतिलैया का है. पुलिस फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की तैयारी में है. छापामारी टीम में जयनगर थाना के एसआई पंचम तिग्गा, अमित कुमार सहित पुलस बल के जवान शामिल थे.

अन्य फैक्ट्रियों पर भी पुलिस की नजर

पुलिस ने अंकित केडिया की फैक्ट्री से चोरी की पाइप तो बरामद की है, पर इस मामले में पुलिस को शक है कि आसपास के कुछ अन्य फैक्ट्रियों की भूमिका भी संदिग्ध है़. ऐसे में पुलिस अन्य जगहों पर भी जांच करने की तैयारी में है. ज्ञात हो कि गझंडी रोड में संचालित फैक्ट्रियों को लेकर आए दिन पुलिस प्रशासन को शिकायत मिलती रहती है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-businessman-vishnu-agarwal-arrested-by-ed-after-questioning/">बड़ी

खबरः कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही