Search

 
 
 

कोडरमा : देर रात डीटीओ ने चलाया अभियान, 13 वाहनों पर कार्रवाई समेत 2 खबरें

 
फ्लाई ऐश ओवरलोड 10 व बगैर चालान परिवहन पर तीन वाहन जब्त Koderma:  विगत दिनों जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में बिना खनिज परिवहन चालान, अवधि समाप्त परिवहन चालान, बिना लाईसेंस और ओवरलोड वाहनों की चलाने की बात सामने आई थी. साथ ही ओवरलोड वाहनों से सड़क दुघर्टना की संभावनाएं होती है. इसको लेकर बीती देर रात अनुमण्डल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में चंदवारा थाना समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी व खनन टास्क फोर्स के द्वारा बिना खनिज परिवहन चालान, अवधि समाप्त परिवहन चालान, ओवरलोड, बिना लाइसेंस समेत कई कागजातों की जांच की गई. इस क्रम में करीब 13 वाहनों पर कार्रवाई की गई. इसमें बिना खनिज परिवहन चालान के अवैध रूप खनिज का परिवहन को लेकर तीन वाहनों को बिना चालान के साथ खनिज का परिवहन करने के विरूद्ध जब्त कर जुर्माने के साथ प्राथमिकी और राजसात की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ फ्लाई ऐश से ओवरलोड 10 वाहनों को पकड़ते हुए जुर्माना किया गया है. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-children-died-due-to-drowning-in-the-pond-in-nagdi/">रांची:

नगड़ी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
दूसरी खबर

जलवाबाद से बच्चा गायब, छानबीन में जुटी पुलिस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/bbbb-1-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma:  सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद से गुरुवार से एक बच्चा गायब हो गया है. बच्चे के पिता मदीना मस्जिद, जलवाबाद निवासी मो. रिजवानने कोडरमा थाना में आवेदन दिया है. जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बीती गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे मेरा 8 वर्षीय पुत्र अब्दुस समद उर्फ अलसमद घर के बाहर खड़ा था. 10 मिनट बाद मेरी सास ने जब बाहर आकर देखा, तो वह नहीं था. आसपास खोजबीन करने पर पड़ोस के रहने वाले राजू के छोटे पुत्र हसन ने बताया कि अलसमद को एक आदमी और एक औरत जबरदस्ती ले जा रहे थे. पुलिस एक महिला समेत कुल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-pickup-vans-loaded-with-cattle-were-caught-and-handed-over-to-the-police/">धनबाद

: गोवंश लदे दो पिकअप वैन को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही