Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने बंदियों को दी कानून की जानकारी

Koderma : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की 2 सदस्यीय टीम ने कोडरमा मंडल कारा का दौरा किया. टीम ने जेल में बंद बंदियों की समस्याओं को सुना और वैसे बंदियों की पड़ताल की जो पैसे के अभाव में अधिवक्ता नहीं करा पाए. या जिनकी कोर्ट से जमानत तो हो चुकी है परंतु जमानतदार के अभाव में वे जेल से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं. साथ ही उन बंदियों की भी जानकारी ली गई जिन्हें सजा तो हो चुकी है, परंतु पैसे के अभाव के कारण या अन्य कारणों से अपील ऊपरी अदालत में दाखिल नहीं कर पाए हैं. इसे भी पढ़ें:Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-cm-took-cognizance-life-of-12-primitive-tribe-families-will-change-with-sick-tuna-sabar/">Lagatar

Impact : सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार टुना सबर के साथ 12 आदिम जनजाति परिवारों का बदलेगा जीवन

बंदियों को मुफ्त कानूनी सुविधा दी जायेगी- अभिषेक कुमार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से बंदियों को हर संभव निशुल्क कानूनी सुविधा प्रदान की जाएगी. टीम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार ओझा एवं अश्विनी शरण शामिल थे. इनके द्वारा बंदियों को विभिन्न कानूनों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. बंदियों को बताया गया कि कारागार में बंदियों एवं उनके परिवारों का अधिकारों का संरक्षण हो सके इसके लिए झालसा द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है. इसके तहत बंदियों एवं उनके परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, उनके पात्रता के अनुसार दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अहम भूमिका अदा कर रही है. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-nmc-report-will-decide-the-future-of-sheikh-bhikhari-medical-college/">हजारीबाग

: एनएमसी की रिपोर्ट तय करेगा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का भविष्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही