Search

 
 
 

कोडरमा: लिआफी झुमरीतिलैया की आमसभा, अभिकर्ताओं की एकजुटता पर जोर

 
Koderma: आल इंडिया लिआफी झुमरीतिलैया की एक आमसभा ममता मल्टीपर्पस हॉल झुमरीतिलैया में हुई. इसकी अध्यक्षता शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार राणा ने किया. बतौर मुख्य अतिथि आल इंडिया लिआफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल, मंडल अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद बर्णवाल शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने किया, इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा बीते सत्र का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-panic-due-to-naxalites-poster-police-and-crpf-alert/">गिरिडीह

: नक्सलियों की पोस्टरबाज़ी से दहशत, पुलिस व सीआरपीएफ अलर्ट

जल्द आंदोलन करेंगे अभिकर्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल ने कहा कि आज की परिस्थिति में इरडा और एलआईसी की जो मंशा है,उससे अभिकर्ताओं को भारी क्षति होने की संभावना है. इसलिए आल इंडिया लिआफी के द्वारा चार संगठनों को मिलाकर अभिकर्ताओं के हित के लिए जॉइंट एक्शन कमिटी का गठन किया गया है. उन्होंने जोर दिया कि जॉइंट एक्शन कमिटी द्वारा जल्द ही आंदोलन का शंखनाद होने पर अभिकर्ताओं को तैयार रहने की जरूरत है. इस मौके पर अभिकर्ताओं की एकजुटता पर जोर दी गई. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/candle-march-taken-out-to-get-justice-for-si-sandhya-topno/">रांची

: एसआई संध्या टोपनो को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

ये रहे मौजूद

आमसभा के बाद चुनाव प्रभारी श्यामल डे सहित मंडल उपाध्यक्ष रतन सिंह, मंडल संयुक्त सचिव कामेश्वर के नेतृत्व में चुनाव संपन्न करवाया गया, सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय कुमार तरवे,उपाध्यक्ष हिरामन राम, राज कुमार राणा, सुशील कुमार झा,सचिव राजेन्द्र प्रसाद बर्णवाल, संयुक्त सचिव अभय कुमार सिन्हा एवं सैकड़ों अभिकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही