Search

कोडरमा : पिपराडीह रेलवे स्टेशन पर लाइफलाइन एक्सप्रेस से होगा इलाज

Koderma :  इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की लाइफलाइन एक्सप्रेस भारत की एकमात्र और दुनिया की पहली अस्पताल ट्रेन है. ये जुलाई 1991 से लाइफलाइन एक्सप्रेस ने 21 राज्यों में 229 परियोजनाओं का संचालन किया है. लाइफलाइन एक्सप्रेस में 1,50,000 से अधिक सर्जरी के साथ दस लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई है. लाइफलाइन एक्सप्रेस में 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर हैं आधुनिक चिकित्सा उपकरण, मौखिक कैंसर और अन्य दंत समस्याओं का पता लगाने के लिए 3 डेंटल चेयर, स्त्री रोग कोच जो सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने वाले उपकरणों से लैस है. अत्याधुनिक सुविधाओं अलावा लाइफलाइन एक्सप्रेस में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और बैंगलोर के प्रमुख अस्पतालों के ऑन- पैनल डॉक्टर, सर्जन और फैकल्टी हैं. लाइफलाइन एक्सप्रेस के पास सभी चिकित्सा मानक संचालन प्रोटोकॉल और संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन करके चिकित्सा सेवाओं के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है. इसे भी पढ़ें :अडाणी">https://lagatar.in/modi-scared-of-adani-issue-seems-tomorrow-i-will-not-be-allowed-to-speak-in-parliament-rahul/">अडाणी

मुद्दे से डरे मोदी, लगता है कल मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा : राहुल

5 से 25 अप्रैल तक परियोजना का संचालन

इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन, जिला प्रशासन कोडरमा जिला, पूर्व मध्य भारतीय रेलवे के सहयोग से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में लाइफलाइन एक्सप्रेस अपनी 230 वीं परियोजना का संचालन कर रही है. परियोजना 05 अप्रैल 2023 से 25 अप्रैल 2023 तक शुरू हो रही है. यह परियोजना इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगी. गरीबों या ग्रामीण हिस्सों के जीवन को बदलने में मदद करेगी. इसे भी पढ़ें :सुप्रसिद्ध">https://lagatar.in/renowned-painter-ujjwal-ghosh-ill-pleading-for-help/">सुप्रसिद्ध

चित्रकार उज्ज्वल घोष बीमार, मदद के लिए लगा रहे गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp