Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सतगावां में शराब माफिया हावी, प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर बिहार पहुंचाया जा रहा शराब

Advertisement
Advertisement
Koderma : बिहार से सटे जिले कोडरमा को शराब माफिया ने अपना ठिकाना बनाया लिया  है. कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में शराब माफिया पूरी तरह से हावी हैं. बता दें कि बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी है. जिसके कारण झारखंड के शराब कारोबारी दोगुना मुनाफा कमा रहे है. हजार रूपये के शराब को बिहार ले जाने पर 3000 मिल रहे है. जिसके कारण युवाओं का रूझान इसमें बढ़ता जा रहा है. पढ़ें - अटका">https://lagatar.in/atka-massacre-dependents-did-not-get-jobs-even-after-24-years-10-people-were-murdered/">अटका

नरसंहार: 24 साल बाद भी नहीं मिली आश्रितों को नौकरी, 10 लोगों की हुई थी हत्या इसे भी पढ़ें - ऑल्ट">https://lagatar.in/germany-came-out-in-support-of-alt-newss-mohammad-zubair-cried-for-democratic-values-to-india/">ऑल्ट

न्यूज के मोहम्मद जुबैर के समर्थन में आया जर्मनी, भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई दी

प्रिंट रेट से ज्यादा लिया जा रहा  पैसा 

झारखंड के बेरोजगार युवा कम पूंजी में झारखंड की शराब को बिहार में बेच रहे है. जिससे उन्हें मोटा मुनाफा मिल रहा है. कोडरमा के युवा और शराब माफियाओं की साठगांठ से बिहार में शराब पहुंचाया जा रहा है. बात दें कि सतगावां थाना क्षेत्र के वैधडीह,समलडीह में एक-एक अंग्रेजी शराब दुकान है. वही बरियारडीह में एक देशी शराब दुकान है. सभी शराब दुकानों में बोतल में प्रिंट रेट से अधिक पैसे लिये जा रहे है. प्रति बोतल 30 से 40 रूपये अधिक लिये जा रहे है. कई बार पैसा अधिक लेने की वजह से दुकानदार और ग्राहक में नोक- झोंक हो जाती है. जिससे देखकर लगता है कि कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/monsoon-merciful-heavy-rain-landslides-thunderstorm-news-on-more-than-20-states-of-the-country-but-up-is-waiting-for-rain/">देश

के 20 से अधिक राज्यों पर मॉनसून मेहरबान, भारी बारिश, लैंडस्लाइड, वज्रपात की खबर, पर यूपी बारिश की बाट जोह रहा…

अहले सुबह और देर रात को संचालित हो रहा अवैध शराब कारोबार 

यह कारोबार अहले सुबह और देर रात को संचालित होता है. देर रात को  झारखंड से बिहार शराब सप्लाई किया जाता है. शराब तस्कर बाइक में शराब लेकर जाते है. जिससे देखने वाला कोई नहीं है. उत्पाद विभाग के द्वारा यहां कोई चेक पोस्ट नहीं रहने के कारण भी अंग्रेजी शराब व देशी शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. शराब को बिहार ले जाकर तीन गुना मुनाफा कमाया जा रहा है. यह सभी काम प्रशासन के नाक के नीचे किया जा रहा है, लेकिन इसके देखने वाला कोई नहीं है. इस काम में न प्रखंड प्रशासन की नजर है न जिला प्रशासन की. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-man-returning-after-selling-gram-in-train-was-crushed-to-death-by-stone/">रांची

: ट्रेन में चना बेचकर लौट रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही