Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : लोक अदालत का आयोजन, वसूले गये 34 लाख रूपये

Koderma : बैंक ऑफ इंडिया के पिपचो शाखा में स्थाई लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर 102 अकाउंट का समझौता किया गया और एनपीए खाता धारकों से 34 लाख रुपए की ऋण वसूली की. बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया से केसीसी के माध्यम से ऋण लेकर लोग कर्ज़ भुगतान करने में असक्षम थे. जिसके कारण बैंक की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया गया. ऐसे खाताधारकों का समझौता करते हुए बहुत न्यूनतम राशि के साथ पैसे वसूले गये. बैंक ऑफ इंडिया के वरीय शाखा प्रबंधक कालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि 34 लाख रूपये की वसूली की गई. उन्होंने बताया कि ग्राहकों की बेहतर सुविधा देने के लिए बैंक हमेशा कृत संकल्पित है और इस तरह की योजनाएं हमेशा बैंक सुनिश्चित करता है. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कांत फ्रॉ, एलडीएम अजय राना, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कालेश्वर प्रसाद यादव, क्षेत्रीय कार्यपथ आनंद कुमार, बैंक कर्मी मुख्तार अहमद, राजेश पासवान बीसी संचालक अशोक कुमार ,रविंद्र कुमार रवि, विजय पासवान, रंजीत कुमार, भागीरथ दास सहित कई ग्राहक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जल,">https://lagatar.in/jharkhands-soul-is-water-forest-and-land-everyone-has-to-take-care-of-the-environment-hemant-soren/">जल,

जंगल, जमीन ही झारखंड की आत्मा, सबको पर्यावरण का ख्याल रखना होगा : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही