Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : तिलैया थाना में प्रेम विवाह, दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक ने युवती का थामा हाथ

Advertisement
Advertisement
Koderma : तिलैया थाना में प्रेमी-प्रेमिका की मनचाही मुराद मिल गई. दोनों की शादी थाना परिसर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हो गया. दरअसल पिछले 25 जून से लापता लड़की को तिलैया थाना पुलिस ने पटना से बरामद किया था. राखी कुमारी उम्र 18 वर्ष बजरंग नगर झुमरीतिलैया निवासी 25 जून से घर से लापता थी. परिजनों ने इस बाबत तिलैया थाना में आवेदन दिया था. तिलैया पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह पटना अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है. इसके बाद पुलिस ने पटना जाकर लड़की और उसके प्रेमी को पकड़कर तिलैया थाना ले आई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-st-morcha-supported-the-jharkhand-bandh-of-ol-chiki-hul-baisi/">आदित्यपुर

: ओल चिकी हुल बैसी के झारखंड बंद का भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया समर्थन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ssss-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

साथ-साथ जिंदगी जीने का लिया फैसला

बता दें कि डुमरिया थाना निवासी प्रेमी सनोज कुमार पाइप ऑपरेटर का काम करता है. वह 2 वर्ष पहले वह तिलैया आया हुआ था. इसी दौरान सनोज कुमार और राखी कुमारी एक-दूसरे के नजदीक आए और आपस में प्रेम करने लगे. समय बीतता गया और दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ता गया. इसी बीच बीते 25 जून को पटना में काम कर रहे सनोज कुमार के पास राखी पहुंच गई और साथ रहने लगी. पटना से वापस लाने के बाद पुलिस ने दोनों को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. दोनों के परिजनों ने आपसी रजामंदी से तिलैया थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनों का विवाह कर दिया. दोनों अलग-अलग जाति से हैं लेकिन प्रेम में दोनों ऐसे डूबे कि जिंदगी साथ-साथ बिताने का फैसला कर लिया. इसे भी पढ़ें :जूनियर">https://lagatar.in/junior-womens-hockey-national-camp-simdegas-ropni-also-invited/">जूनियर

महिला हॉकी राष्ट्रीय कैंप : सिमडेगा की रोपनी को भी बुलावा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही