Search

 
 
 

कोडरमा : दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 
दो खतियान के 118 प्लाट के दस्तावेज के साथ हुई थी छेड़छाड़ Koderma : जिला के रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ और जालसाजी कर 68 एकड़ 29 डिसमिल और 95 डिसमिल खतियानी जमीन में हेराफेरी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी कुंवर रविदास को कोडरमा पुलिस ने रामगढ़ स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-video-of-youth-hitting-sticks-sticks-and-brick-stones-on-the-middle-of-the-road-goes-viral/">रांची:

बीच सड़क पर युवक की लाठी,डंडे और ईंट-पत्थर मारने का वीडियो वायरल

गलत तरीके भू-माफिया के नाम कर दिया गया आवंटन

बता दें कि कोडरमा के अभिलेखागार में कार्यरत प्रधान सहायक कुंदन रविदास के कार्यकाल में खतियानी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी. जिसे लेकर खतयानी रैयत द्वारा आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था. ज्ञात हो कि मौजा-रघुनियादी खाता नं०-130 प्लाट न.116,225 और 241 के खतियानी रैयत महादेव, जगलाल, छोटू और दुर्गा प्रसाद, विश्वनाथ, केदारनाथ, महेश्वर, बालेश्वर के नाम से दर्ज था. दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर गड़बड़ी की गई. ये जमीन भू-माफिया के नाम से दर्ज कर दिया गया. वर्ष 2016 के अगस्त माह में भू-माफिया नईम अंसारी, याकूब अंसारी, क्यूम अंसारी वगैरह ने आवेदक की जमीन पर अपना दावा करने लगे और जमीन के एक हिस्से पर मकान निर्माण करने लगे. आवेदक ने फिर से इसकी शिकायत 24 अगस्त 2016 को उपायुक्त कोडरमा के पास किया. उपायुक्त कोडरमा द्वारा जाँच कराने के बाद मामला सही पाया गया कि खतियान में छेड़छाड की गई है. इस पर तत्काल एक्शन लेकर आरोपी कुंवर रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-accused-of-sexual-exploitation-on-the-pretext-of-marriage/">साहिबगंज

: शादी का झांसा दे यौन शोषण का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही