Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विक्षिप्त ने एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, भर्ती

Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र के कोडरमा स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह विक्षिप्त ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया. इस हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आयी है. जब आसपास के लोग घायल व्यक्ति को बचाने के लिए गये तो विक्षिप्त व्यक्ति ने एक दूसरे व्यक्ति पर भी हमला किया. लोगों ने इसकी जानकारी तिलैया पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़कर ले गये. पुलिस ने घायल व्यक्ति को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. (पढ़ें, कोडरमा:">https://lagatar.in/case-of-forcibly-occupying-the-house-husband-and-wife-applied-to-the-superintendent-of-police/">कोडरमा:

मकान पर जबरन कब्जा करने का मामला, पति-पत्नी ने दिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन)

तीन-चार दिनों से इलाके में पत्थर और डंडा लेकर घूम रहा विक्षिप्त

मिली जानकारी के अनुसार, मडुआटांड निवासी संजय राम होटल रामेश्वरम से नाइट ड्यूटी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था. तभी जानकी होटल के पास विक्षिप्त ने लाठी से संजय के सिर पर जोरदार वार कर दिया. हमले के बाद संजय सड़क पर ही गिर गया. इसके बाद भी विक्षिप्त ने तीन-चार बार उसपर वार किया. जब आसपास के लोग घायल व्यक्ति को बचाने के लिए गये तो विक्षिप्त ने एक दूसरे व्यक्ति पर भी हमला किया. जिसके बाद लोगों ने विक्षिप्त को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से विक्षिप्त व्यक्ति इलाके में कभी पत्थर तो कभी डंडा लेकर घूम रहा था. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwas-abhishek-kumar-got-success-in-fmge-exam-people-congratulated-him/">गढ़वा

के अभिषेक कुमार को FMGE एग्जाम में मिली सफलता, लोगों ने दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही