Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए कई नाम उभर कर आ रहे सामने

Koderma : देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव रायशुमारी के बाद करती है. 3 वर्षों के लिए भाजपा में विभिन्न पदों के लिए चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है और ऐसी संभावना है कि नए साल के पहले माह में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं. प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही जिला अध्यक्षों की खोज शुरू होगी जिसमें कोडरमा जिला के अध्यक्ष का दायित्व किसे मिलेगा यह चर्चा का विषय बन चुका है. इसे भी पढ़ें– BREAKING:">https://lagatar.in/torture-of-cold-children-up-to-class-5-extended-holiday-till-january-15/">BREAKING:

ठंड का सितम, कक्षा 5 तक के बच्चों की 15 जनवरी तक बढ़ी छुट्टी

इन नेताओं के नाम चर्चा में

नए भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 2024 में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव होंगे. इधर नए अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में उतर चुके हैं. इसमें वर्तमान जिला महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, शिवलाल सिंह, देवनारायण मोदी सांसद प्रतिनिधि, वीरेंद्र मेहता जिला मीडिया प्रभारी, चंद्रशेखर जोशी और रमेश हर्षधर का नाम उभरकर सामने आ रहा है.

जनवरी में रायशुमारी होने की संभावना

इधर जनवरी माह में रायशुमारी होने की संभावना है. इसको लेकर भी सभी उम्मीदवार प्रदेश एवं दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं. वर्तमान में कोडरमा जिला के अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी अपना दायित्व निभा रहे हैं. बता दें कि कोडरमा जिला के अंतर्गत 11 मंडल आते हैं. 11 प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव भी होता है. कोडरमा संसदीय क्षेत्र के अलावा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बरकट्ठा एवं चंदवारा क्षेत्र भी आता है. बरकट्ठा विधानसभा के अंतर्गत जयनगर एवं परसाबाद विधानसभा बरी विधानसभा के चंदवारा के क्षेत्र का दायित्व निर्वाह करते हैं. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-fearless-of-corona-silence-at-vaccination-centers/">धनबाद

: करोना से लोग बेखौफ, वैक्सीनेशन सेंटरों पर सन्नाटा  

बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में जुटे संभावित प्रत्याशी

यह भी बताना जरूरी है कि वर्तमान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय एवं पूर्व सांसद बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक मनोज यादव के संपर्क में रहने वाले नेता अपनी दावेदारी के लिए नेताओं के परिक्रमा करने में जुट गये हैं. फिलहाल भाजपा जिलाध्यक्ष के संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलाप रहे हैं. चाय की चुस्कीयों के बीच इस ठंड में भी अपने-अपने पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही