Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मरकच्चो बाजार का बहुत जल्द होगा कायाकल्प

Koderma : मरकच्चो बाजार का बहुत जल्द ही कायाकल्प होने वाला है. अब लोगों को गंदगी में बैठकर सामान बेचने और खरीदने से बहुत जल्द निजात मिल जायेगी. जर्जर शेड को देखते हुए लगभग 78 लाख की लगत से 8 शेड बनाया जायेगा. इसी को लेकर सोमवार को जिप अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त ऋतु राज, जिप सदस्य रीता देवी ने शेड का शिलान्यास संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बहुत जल्द ही मरकच्चो बाजार की कायाकल्प हो जाएगा. लोग साफ सुथरे जगह पर अपना अपना व्यापार कर सकेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद के डाक बंगला के आगे की जमीन में भी दुकान बनाया जाएगा. डीडीसी ने उसी जमीन पर विवाह हॉल बनवाने की भी बात कही. प्रखंड मुख्याल में भी इस तरह का दुकान बना कर लोगो को रोजगार की सुविधा दी जायगी. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/demand-to-stop-the-general-auction-of-jagannathpur-temple-rath-yatra-fair-memorandum-submitted-to-dc/">जगन्नाथपुर

मंदिर रथ यात्रा मेला की आम नीलामी रोकने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

मौके पर ये रहे मौजूद

वहीं जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि क्षेत्र में जिला परिषद के द्वारा तालाब और पंचायत भवन की चहारदीवारी का कार्य किया जा रहा है. इस मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि रविशंकर तिवारी मंटू, उपप्रमुख प्रतिनिधि जनार्दन यादव, पूर्व मुखिया अनुराधा सीता, उत्तरी पंचायत मुखिया रंजीत कुमार सिंह, जामु मुखिया नीता कुमारी, सरफराज नवाज, भुनेश्वर यादव, बबलू यादव, शम्भू सिंह, नवीन सिंह, रविन्द्र पांडेय, रविन्द्र गुप्ता, लल्लू यादव, सुजीत वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :Impact:">https://lagatar.in/impact-the-problem-of-low-voltage-in-rukka-water-treatment-plant-is-over/">Impact:

रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लो वोल्टेज की समस्या हुई खत्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही