Search

 
 
 

कोडरमा : विवाहिता से मारपीट मामला, SP ने तिलैया थाना प्रभारी व दो एसआई से मांगा स्पष्टीकरण

 
Koderma : कोडरमा जिला के तिलैया थाना के गेट के पास 2 जुलाई (रविवार) को एक विवाहिता की सरेआम पिटाई की गई थी. उसके बावजूद पुलिस की ओर से मामले में संज्ञान नहीं लिया गया था. अब इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत थाना में पदस्थापित दो एसआई से स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही कहा है कि अगर सही तरीके से जवाब नहीं मिलता है तो थाना प्रभारी सहित दो एसआई के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला ?

दरअसल 2 जुलाई (रविवार) को तिलैया थाना में पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची नव विवाहिता की बात नहीं सुनी गई थी. साथ ही ससुराल वालों ने महिला के साथ पिटाई की थी. जिस समय महिला की पिटाई की जा रही थी उस दौरान थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद कुमार व अन्य पुलिसकर्मी आराम से बैठकर चाय की चुस्की ले रहे थे. स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया लेकिन पुलिस आराम से बैठी रही. मारपीट की घटना के बाद माइके और ससुराल पक्ष जब दोबारा थाना परिसर गये तो एसआई सुमित कुमार ने बिना जाने पहचाने विवाहिता के पिता को ही थप्पड़ जड़ दिया. यह मामला अगले दिन मीडिया में सुर्खियों में रहा. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को लेकर संज्ञान लिया है. पुलिस अधीक्षक ने तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार के साथ ही घटना के समय वहां मौजूद एसआई से स्पष्टीकरण की मांग की है. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wave-of-happiness-in-ichagarh-after-babulal-marandi-became-bjp-state-president/">चांडिल

: बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से ईचागढ़ में खुशी की लहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही