Search

 
 
 

कोडरमा : शहीद संतोष पासवान का 10वां शहादत दिवस, लोगों ने किया नमन

 
Koderma : सतगावां प्रखंड के भखरा में रविवार को शहीद संतोष पासवान का 10वां शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट संजीव कुमार, रविंदर कुमार, बीडीओ बैद्यनाथ उरांव, थाना प्रभारी आनंद कुमार साह उपस्थित थे. असिस्टेंट कमांडर संजीव कुमार ने कहा कि धन्य है वह माता-पिता जिसने ऐसे पुत्र को जन्म दिया. वो देश के लिए शहीद हो गये. उन्होंने कहा कि हमारे विभाग के द्वारा सतगावां मे शहीद संतोष पासवान के नाम पर एक स्कूल में स्मारक बनाया जाएगा. उनके नाम पर एक सड़क का भी नामकरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-after-10-hours-the-police-removed-the-jam-from-the-highway-using-force/">बहरागोड़ा

: 10 घंटा बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर हाईवे से हटाया जाम

संतोष पासवान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गये थे

वहीं बीडीओ बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि सतगावां सत्य की धरती है और भखरा गांव के जवान संतोष पासवान ने उत्तराखंड में केदारनाथ में बचाव कार्य करते हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गये थे. थाना प्रभारी आनंद कुमार साह कहा कि शहीद संतोष पासवान के माता-पिता धन्य हैं जो ऐसे पुत्र का जन्म दिया. अपने देश के लिए उन्होंने प्राणों की बलि दे दी. मौके पर जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी, शांतिप्रिया, धनंजय यादव, मनोज भगत, मुनेश्वर यादव, प्रेम प्रकाश, रंजीत सिंह, बालमुकुंद सिंह, सुनील सिंह, मानसिंह पासवान, सरजू पासवान, धर्मेंद्र कुमार, शंकर पासवान के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-mica-businessman-murdered-dead-body-recovered/">कोडरमा

: अभ्रक व्यवसायी की हत्या, शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही