Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : संजीवनी अकादमी के बच्चों को दिया गया खसरा-रूबेला का टीका

Koderma :  चंदवारा प्रखंड के बांझेडीह फोरलेन रोड स्थित संजीवनी अकादमी में शुक्रवार को बच्चों को रूबेला और खसरा का टीका दिया गया. एमटीएस सुनिल कुमार पंडित की देखरेख में सीएचसी चंदवारा की टीम ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया. इस दौरान निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार भी उपस्थिति रहे. एनएम नीरा कुमारी ने सभी बच्चों को टीका लगाया. वहीं सहयोगी के रूप में सेविका कुमारी, संगीता सिंहा, सहायिका सुशीला देवी, शिक्षिका निशा वर्णवा़ल, विशाखा गुप्ता, संजना रजक आदि मौजूद रही. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-vandalism-arson-ahead-of-cms-program-in-churachandpur-section-144-imposed-internet-service-suspended-ban-on-large-gatherings/">मणिपुर

: सीएम के कार्यक्रम से पहले तोड़फोड़-आगजनी, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध)

बच्चों को बताया गया रूबेला-खसरा टीका के फायदे 

संजीव कुमार और एमटीएस सुनिल कुमार पंडित ने बच्चों को रूबेला-खसरा टीका के फायदे बताये. संजीव कुमार ने कहा कि यह एक संक्रमण बीमारी है.  जो एक बच्चे से दूसरे बच्चों में फैलता है. भारत सरकार ने खसरा और रुबेला जैसी बीमारियों को खत्म करने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया है. इसी अभियान के तहत आज स्कूल परिसर में बच्चों को टीका लगाया गया. इसे भी पढ़ें :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-woman-killed-in-ied-blast-going-to-forest-to-bring-wood/">चाईबासा

: आईईडी ब्लास्ट में महिला की मौत, लकड़ी लाने जा रही थी जंगल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही