Search

 
 
 

कोडरमा : उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 'कैच द रेन कैंपेन' के लिये बैठक, दिये  गये जरुरी निर्देश

 
Koderma :  उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान अंतर्गत कैच द रेन कैंपेन-2022 कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जल शक्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर बैठक की गयी. उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि जल शक्ति मंत्रालय-भारत सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में कोडरमा जिला अंतर्गत संचालित जल संरक्षण तथा संचयन के कार्यों का जायजा लिया जाना है. इसके लिए जल संरक्षण के लिये किए जा रहे कार्यों तथा इस निमित्त तैयार कार्य योजनाओं का अनुश्रवण भी किया जाना है. जल संरक्षण से संबंधित विभाग द्वारा उप विकास आयुक्त को योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया गया. इसे भी पढ़ें-रंजीत">https://lagatar.in/ranjeet-kumar-soni-became-deputy-head-of-ranka-kala-panchayat-administered-the-oath/">रंजीत

कुमार सोनी बने रंका कला पंचायत के उप मुखिया, दिलाई गयी शपथ उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए कार्य करना है और जल संरक्षण के प्रति आमजनों को जागरुक भी करें. बैठक में उपस्थित नेहरु युवा केंद्र के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए गांव स्तर पर जल संरक्षण के लिये जन जागरुकता का कार्य करेंगे. सभी विभाग को अपने-अपने कार्यालय परिसर में रेन हारवेस्टिंग बनाने की बात कही. उप विकास आयुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि  जल संरक्षण के लिए कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ी को जल की समस्याओं का सामना न करना पड़े. जल संरक्षण के लिए अपने घरों में रेन हारवेस्टिंग के साथ-साथ सोख्ता गड्ढ़े का जरुर निर्माण करें. बैठक में मुख्य रुप से भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, नेहरु युवा केंद्र के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही