Search

 
 
 

कोडरमा: बीएड में एडमिशन को लेकर ग्रिजली कॉलेज में बैठक

 
Koderma: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर बीसी स्वेन ने बैठक की. यह बैठक बीएड सत्र 2022- 24 में नामांकन को लेकर की गयी. कॉलेज के नामांकन प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में सत्र 2020 -22 में नामांकन के लिए 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन  आमंत्रित किया है. इसकी प्रवेश परीक्षा 23 अक्टूबर 2022 को रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका और मेदिनीनगर जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न केंद्रों पर होगी. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
प्रभारी ने कहा कि परिषद द्वारा पूर्व में 8 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. लेकिन मामला कोर्ट में जाने के कारण परीक्षा प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी. ऐसे में वैसे अभ्यर्थी जो बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे. वे सभी 3 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. बैठक में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रोफ़ेसर वागीश दुबे, मदुला भगत, अजय कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, प्रिया कुमारी, चुन्नू कुमार, मुख्तार आलम और अरविंद राणा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/1000-days-of-hemant-soren-government-aspects-touching-jharkhandi-identity-and-tribal-interests/">हेमंत

सोरेन सरकार के 1000 दिन : झारखंडी अस्मिता और आदिवासी हितों को छूते पहलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही