Search

 
 
 

कोडरमा : अखिल भारतीय धोबी महासंघ की हुई बैठक, संगठन को मजबूत करने का निर्णय

 
Koderma : साहू धर्मशाला झुमरीतिलैया में अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी की बैठक हुई. जिला अध्यक्ष खगेन्द्र राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के पूर्व मरकच्चो प्रखंड के ग्राम धोबियाडीह में वज्रपात से अमन कुमार रजक एवं कृष्णा कुमार रजक के निधन पर सभी ने शोक जताया. वहीं बैठक में विगत कार्यक्रमों के कार्य रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास किया गया. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-recruitment-in-many-departments-including-army-navy-railway-golden-opportunity-for-youth/">रांची:

आर्मी,">https://lagatar.in/ranchi-recruitment-in-many-departments-including-army-navy-railway-golden-opportunity-for-youth/">

नेवी,https://lagatar.in/ranchi-recruitment-in-many-departments-including-army-navy-railway-golden-opportunity-for-youth/">वी,

href="">https://lagatar.in/ranchi-recruitment-in-many-departments-including-army-navy-railway-golden-opportunity-for-youth/">

रेलवे समेत कई विभागों में निकली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय

बैठक में जैक एवं CBSE में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही साथ संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया. प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अगली बैठक 9 जुलाई 2022 को चंदवारा प्रखंड के ग्राम गैडा में करने का निर्णय हुआ.  बैठक में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव धोबी, पूर्व जिला अध्यक्ष एम चंद्रा, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष जनक देवराम, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष अमर रजक और कई लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही