Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक, समाज के उत्थान पर जोर

Koderma :  उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के तिलैया जोन की एक बैठक शिशु विकास मंदिर इंदरवा में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के वरीय पदाधिकारी रामचंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन तिलैया जोन अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया. मौके पर पिछली बैठक में लिए गए निर्णय और उसके बाद समाज के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. रामचंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में क्षत्रिय समाज के द्वारा समाज के उत्थान के लिए बहुत सारे अच्छे कार्य किए गए. समाज में व्याप्त कुरीतियों की भेंट चढ़े कुछ परिवार आपसी मतभेद की वजह से बिखर गए थे, जिन्हें समाज के पदाधिकारियों ने फिर से बचाया. यह एक सराहनीय कदम है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-mla-amba-prasad-leaves-for-agra-welcomed-by-teli-samaj/">कोडरमा

: विधायक अंबा प्रसाद आगरा रवाना, तेली समाज ने किया स्वागत

पेयजल की होगी व्यवस्था

बैठक में यह निर्णय लिया कि हाल ही में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए शहर में समाज के द्वारा पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी. बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे श्याम किशोर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर रामचंद्र सिंह, नारायण सिंह, सत्यनारायण सिंह, दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह, कैलाश सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, गणेश सिंह, रामदेव सिंह, रामविलास सिंह, जगदीश सिंह, दामोदर सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटेलाल सिंह, श्री नारायण सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-center-opened-at-koderma-railway-station-under-one-station-one-product-scheme/">कोडरमा

: एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर खुला सेंटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही