Search

 
 
 

कोडरमा: वार्ड पार्षदों ने की बैठक, होल्डिंग टैक्स वृद्धि का किया विरोध

 
Koderma: झुमरीतिलैया नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षदों की सोमवार को बैठक  हुई. बैठक होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को लेकर रांची पटना रोड स्थित विवाह भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी ने किया. बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के विरोध में 18 जून को सुबह से लेकर दोपहर तक झुमरीतिलैया शहर से बाजार बंद रखे जाएंगे. इस मौके पर वार्ड पार्षदों ने नगर वासियों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान के मालिकों से अनुरोध किया कि झारखंड सरकार के द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में उनका समर्थन करें. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-executive-director-and-vice-president-of-tata-motors-will-visit-the-plant-on-14th/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक व उपाध्यक्ष 14 को करेंगे प्लांट का दौरा
वार्ड पार्षदों ने नगरवासियों से 18 जून को आयोजित विरोध को सभी नगर वासियों से सफल बनाने का अनुरोध किया. मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद राजू यादव, मोहम्मद समीम आलम, घनश्याम तुरी, अनुराग सिंह, मोहम्मद इरशाद, दिलीप प्रसाद वर्मा, अरुण कुमार चंद्रवंशी, विशाल सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश, मोहम्मद मुस्लिम, नईम उद्दीन खान, संजय वर्मा, मुकेश शर्मा एवं मनोज साव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/the-action-of-the-police-on-the-violent-demonstrations-in-india-was-exasperated-by-pakistan-said-we-are-with-indian-muslims-also-mentioning-ranchi/">भारत

में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई पाकिस्तान को नागवार गुजरी, कहा, हम भारतीय मुस्लिमों के साथ, रांची का भी जिक्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही