Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : राजेश ठाकुर से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने रखी अपनी बात

Koderma :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोकारो से पटना जाने के क्रम में कोडरमा सर्किट हाउस पर रुके. झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह कोडरमा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के साथ कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, कांग्रेस नेता जहीरूद्दीन सहित कई कांग्रेसजनों ने सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महंगाई पर हल्ला बोल, भारत जोड़ो पदयात्रा, जन जागरण अभियान सहित पार्टी निर्देशित सभी कार्यक्रम झारखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कोडरमा के कांग्रेस जनों ने भी अभूतपूर्व प्रदर्शन किया. इसके लिए राजेश ठाकुर ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें:चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-raped-a-minor-after-finding-her-alone-at-home-police-sent-to-jail/">चंदवा

: घर में अकेली पाकर नाबालिग से किया रेप, पुलिस ने भेजा जेल

हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाना है- राजेश ठाकुर

राजेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत एवं बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ कार्यक्रम को सफल बनाना है. झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश कमेटी सहित जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति गठित कर प्रदेश एवं जिला के कर्मठ नेताओं को सम्मानित करने का काम किया है. जबकि जल्द ही निगरानी समिति एवं अन्य पदों पर प्रदेश के ऊर्जावान नेताओं को आगे लाने का काम किया जाएगा. मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि कोडरमा के छह प्रखंड एवं एक नगर परिषद क्षेत्र में कुल 7 यूनिट ही जिला से प्रखंड कमेटी हेतु नामित है जबकि नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच को भी जिला के प्रखंड/पंचायत कमेटी में नामांकित किया जाय. ताकि कांग्रेस पार्टी निर्देशित सभी कार्यक्रमों को पूरे जिले में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जल्द ही इस दिशा में सहमति जताने की बात कही है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-police-arrested-two-members-of-cycle-thief-gang-recovered-25-cycles/">जमशेदपुर

: साकची पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, 25 साइकिल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही