Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : होल्डिंग टैक्स को लेकर बैठक, चलाया जायेगा छापेमारी अभियान

Koderma : होल्डिंग टैक्स कलेक्शन को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठक हुई. होल्डिंग टैक्स वसूलने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार जैसल ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा किया गया. बैठक में नगर प्रबंधक, एमटीएस, राजस्व संग्रहण करने वाली कंपनी श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड रांची सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे. वार्ड वार राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक में चर्चा की गई. कार्यपालक पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार जैसल ने श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड रांची के कर्मी को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर सभी डिफॉल्टर की सूची वार्ड वार कार्यालय में जमा करें. 13 फरवरी से हॉल्डिंग एवं ट्रेड लाइसेंस को लेकर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-naxalite-commander-duryodhan-mahatos-surrender-announced-with-a-reward-of-15-lakhs/">बेरमो

: 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर दुर्योधन महतो के सरेंडर की हुई घोषणा

जुर्माना वसूलने की तैयारी

जिनके द्वारा होल्डिंग ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया गया है,वैसे डिफॉल्टर को जांच करते हुए उनके प्रतिष्ठान, दुकानों एवं भवन को नगर पालिका अधिनियम 2011 के तहत जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया तेज की जायेगी. साथ ही जो भी धारक कर जमा करने हेतु जन सुविधा केंद्र शहीद चौक जायेगा उसे ढाई प्रतिशत छूट का प्रावधान होल्डिंग टैक्स में किया गया है. इस मौके पर नगर प्रबंधक विजेन्द्र प्रताप सिंह, कनीय अभियंता प्रमोद राम, कृष्णा कुमार, सूरज कुमार, संटी साव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: शनिवार">https://lagatar.in/bihar-deputy-cm-tejashwi-yadav-will-reach-ranchi-on-saturday/">शनिवार

को रांची पहुंचेंगे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही