Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 13 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

Koderma: कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 13 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. जिसमे विभिन्न बैंकों के अधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार तिवारी ने की. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने, साथ ही अधिक से अधिक पक्षकारों को सूचित करने की अपील की. प्रधान जिला जज ने सभी बैंको के अधिकारियों को ऋण धारकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि न्यायालय द्वारा भी सभी को सूचित किया जा सके.

ये रहे मौजूद 

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद, एलडीएम अजय राणा, भारतीय स्टेट बैंक कोडरमा के मुख्य शाखा प्रबंधक प्रत्युष कुमार झा, बैंक ऑफ इंडिया कोडरमा की शाखा प्रबंधक रूचि रश्मि ,यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के रणजीत कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक के बाल मुकुंद सिंह, केनरा बैंक के प्रबंधक राहुल कुमार, इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक तेग बहादुर सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के मनीष कुमार, बैंक ऑफ बडौदा के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार राणा, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक तेग बहादुर सिंह, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-thieves-broke-the-lock-of-the-house-in-kashida-and-took-away-goods-worth-four-lakhs-including-jewelry/">घाटशिला

: कशीदा में घर का ताला तोड़ गहने समेत चार लाख के सामान ले उड़े चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही