Search

 
 
 

कोडरमा : श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील

 
 Koderma : आगामी सावन महीने में को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में ध्वजाधारी धाम में एक बैठक की गयी. बैठक में बेहतर विधि व्यवस्था करने पर चर्चा की गई. अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने मंदिर समिति के प्रतिनिधि और सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बार पूरी चौकसी के साथ सावन मेले में श्रद्धालुओं के लिए संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वैसे मनचले लोग जो धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-jcb-driver-shot-for-not-paying-extortion/">देवघर

: रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी चालक को मारी गोली

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम- एसडीओ

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में पूरी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही ध्वजाधारी धाम में जल की पूरी व्यवस्था करने हेतु प्रशासक, नगर पंचायत कोडरमा को निर्देशित किया गया. इसके साथ ही मंदिर में नियमित रूप से साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. सावन महीने के दौरान प्रत्येक सोमवारी के दिन मंदिर परिसर में एंबुलेंस एवं डॉक्टर की उपलब्धता को लेकर सदर अस्पताल को निर्देशित किया गया. आखिरी सोमवारी में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुनिश्चित तरीके से व्यवस्थित करने की भी बात कही गई. अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी समुदायों के लिए कई त्यौहार आ रहे हैं, जिसे हमें मिलजुलकर मनाना है. आपलोग फेक मैसेज से बचें और अपना-अपना पर्व मनाएं. सभी पर्व-त्यौहारों में जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही