Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की अपील

Advertisement
Advertisement
Arun Barnabal  Koderma : आगामी 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. यह लोक अदालत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आयोजित हो रही है.बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विरेन्द्र कुमार तिवारी ने की. प्रधान जिला जज ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. साथ ही अपने अपने न्यायालय से राष्ट्रीय लोक अदलत में निष्पादन योग्य मामलों को चिह्नित कर सम्बंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने की अपील की. इसे भी पढ़ें-मोरहाबादी">https://lagatar.in/consent-on-two-alternative-sites-selected-in-morhabadi-jitch-on-third/">मोरहाबादी

में चयनित दो वैकल्पिक स्थलों पर रजामंदी, तीसरे पर जिच

न्यायालय में मुकदमों का बोझ कम होता है

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व वसूली में सहायता होती है वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों से  अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरुक करने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों  की भूमिका अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-disability-camp-in-indian-red-cross-society/">धनबाद

: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी में दिव्यांग शिविर

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों  ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के सम्बन्ध में  अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये.  मौंके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शेखर कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी वैशाली श्रीवास्तव ,  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह न्यायाधीश प्रभारी रोहित कुमार, मुन्सिफ गौरव खुराना, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी संजीबिता गुइन, लीडिया फ्रांसिस्का केरकेट्टा, मिस जूही कुमारी,  प्रशान्त कुमार वर्मा व  मोहम्मद दानिश आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही