Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा  :  होल्डिंग टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में पदाधिकारियों को ज्ञापन, राहत की मांग

Advertisement
Advertisement
Koderma : कोडरमा जिले में होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों में नाराजगी है. इसके विरोध में नवगठित नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति ने अपने पूर्व निर्धारित बैठक के निर्णय के अनुसार शनिवार को एक ज्ञापन आलाधिकारियों को सौंपा गया. जिले के उपायुक्त सहित आरक्षी अधीक्षक कोडरमा,अपर समाहर्ता कोडरमा, अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा एवं झुमरी तिलैया नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर जिले के सर्किल रेट का पुनर्निधाण कर होल्डिंग टैक्स में राहत प्रदान करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/municipal-corporation-failed-to-stop-illegal-construction-in-ranchi-6500-cases-registered-but-action-on-only-three/">रांची

में अवैध निर्माण रोकने में नगर निगम फेल, 6500 केस दर्ज, पर कार्रवाई सिर्फ तीन पर नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के लक्ष्मण जी यादव, मनोज सहाय पिंकू, पंकज बर्नवाल, अनूप सरकार, अरशद खान, श्रीकांत गुप्ता सहित जिले के सम्मानित जनों ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के कार्यालय पर बारी-बारी से उपस्थित होकर जिला वासियों को बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स से राहत दिलाने के लिये निवेदन किया है. आलाधिकारियों ने भी इस समस्या से राहत मिलने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-17-year-old-girl-victim-of-acid-attack-attacker-out-of-police-custody/">बिहारः

एसिड अटैक की शिकार हुई 17 साल की लड़की, हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर ज्ञात हो कि शनिवार को प्रातः 8  से 11 तक झुमरीतिलैया स्थित बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर पर कैंप लगाकर सैकड़ों की संख्या में जिला वासियों द्वारा होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी के विरोध में सौपे जाने वाले ज्ञापन पर अपना अपना हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज किया. नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति कोडरमा के लक्ष्मण जी यादव एवं मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि समिति की अगली बैठक 31 मई दिन मंगलवार संध्या 4:30 बजे से झुमरीतिलैया स्थित कृष्णा इंटरनेशनल होटल में आयोजित होगी. जिसमें जिला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गयी है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही