Koderma: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में मेरिडियन एकेडमी और कौंडिण्या पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया. जिसमे टॉस जीतकर कौंडिण्या पब्लिक स्कूल ने बल्लेबाजी चुनी. जिसमे कौंडिण्या पब्लिक स्कूल ने 15.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 60 रन बनाए. जिसमें शशि यादव ने 8 और सर्वज्ञ राजहंस ने 7 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए मेरिडियन एकेडमी की ओर से शक्ति कुमार 6 , पियूष कुमार 3 और प्रिंस कुमार केसरी ने 1 विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मेरिडियन एकेडमी की टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की. जिसमे अंशु कुमार यादव 29 , शक्ति कुमार 10 और शुभम कुमार ने 6 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए कौंडिण्या पब्लिक स्कूल की ओर से 1 विकेट शशि यादव ने लिया. इसे भी पढ़ें: कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-naac-team-inspected-nine-departments-including-faculty-of-education-took-feedback-from-former-students-and-parents/">कोल्हान
विश्वविद्यालय : नैक की टीम ने शिक्षा संकाय समेत नौ विभागों का किया निरीक्षण पूर्ववर्ती छात्रों और अभिभावकों से लिया फीडबैक
कार्यसमिति में तैयार हुआ संथाल-कोल्हान में झामुमो को डैमेज करने का प्लान [wpse_comments_template]
विश्वविद्यालय : नैक की टीम ने शिक्षा संकाय समेत नौ विभागों का किया निरीक्षण पूर्ववर्ती छात्रों और अभिभावकों से लिया फीडबैक
मेरिडियन एकेडमी के शक्ति कुमार को मिला मैन ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच मेरिडियन एकेडमी के शक्ति कुमार को टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद ने दिया. मैच में अंपायर अजय राणा और आशीष यादव और स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, आलोक पांडेय, उमेश सिंह, मनोज सहाय, अनील सिंह, सुमन कुमार, स्कूल टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद, ग्रिजली स्कूल के अमित कुमार, कुंदन राणा , रवि यादव, टाटा टिस्कन के विशाल यादव, टाटा मोटर्स के अविनाश कुमार, घड़ी डिटर्जेंट के मोहम्मद इदरीश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: भाजपा">https://lagatar.in/bjp-working-committee-prepared-a-plan-to-damage-jmm-in-santhal-kolhan/">भाजपाकार्यसमिति में तैयार हुआ संथाल-कोल्हान में झामुमो को डैमेज करने का प्लान [wpse_comments_template]
Leave a Comment