Search

 
 
 

कोडरमा : अभ्रक व्यवसायी की हत्या, शव बरामद

 
Koderma : सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत हदहदवा नदी से पुलिस ने शव बरामद किया है. शव की पहचान रजौली थाना क्षेत्र इटमा के हाथोचक निवासी बसंत राजवंशी, पिता-बच्चू राजवंशी के रूप में हुई है. बसंत राजवंशी की पत्नी फूलमनी देवी ने रजौली थाना में 21 जून को आवेदन देकर कहा था कि उसके पति, बसंत राजवंशी (32 वर्ष पिता बच्चू राजवंशी) को तीन दिन पहले जमुई जिले का कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया था. इधर शव मिलने पर उसकी पहचान बसंत राजवंशी के रूप में की गई. बताया जाता है बसंत राजबंशी अभ्रक व्यवसाय का काम शारदा माइंस में करता था. फिलहाल यह रजौली थाना क्षेत्र के चटकरी गांव में रहकर अपना कारोबार कर रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-accidental-demise-of-konar-dams-night-watchman/">हजारीबाग

: कोनार डैम के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही