Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : खनन पदाधिकारी ने छापेमारी कर पांच बालू लदे ट्रैक्टरों को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Koderma :  कोडरमा में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू का उठाव बालू घाटों से किया जा रहा है. इसको देखते हुए जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने 20 फरवरी को जयनगर के विभिन्न बालू घाटों पर छापेमारी कर पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है. छापेमारी में जिला खनन पदाधिकारी के अलावा खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार,जयनगर थाना प्रभारी अब्दुला खान भी शामिल थे. छापेमारी में पांच ट्रैक्टर चालकों को भी हिरासत में लिया गया है. छापेमारी में कस्तूरबा गांधी स्कूल के नजदीक अक्तो नदी,बराकर नदी योगियाटिल्हा,नीमाडीह घाट और केशो नदी चदरा पिपराडीह के नजदीक ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-badam-batiya-puja-held-in-simana-of-gadda-village-for-freedom-from-adversity-and-prosperity/">जमशेदपुर:

विपत्ति से मुक्ति एवं सुख समृद्धि के लिये गदड़ा गांव के सिमाना में हुई बड़ाम बटिया पूजा

हिरासत में लिए गए ड्राइवरों को जेल

सभी ट्रैक्टरों में बालू लदा था. इस मामले में ट्रैक्टर चालक विनय मांझी(पिता-बालेश्वर मांझी ग्राम चांदेवारा,रजौली बिहार), दिनेश यादव (पिता-चंद्रदेव यादव,ग्राम योगियाटिल्हा जयनगर),मुकेश कुमार(पिता-सुरेश यादव,ग्राम बांसडीह,मरकच्चो),रोहित कुमार यादव(पिता-जागो महतो,ग्राम बराडीह,नवलशाही) और नीलेश कुमार (पिता-लाटो साव,ग्राम चदरा पिपराडीह,जयनगर को हिरासत में लिया गया है. जिला खनन पदाधिकारी ने जयनगर थाना में ट्रैक्टर संचालकों और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया कि जयनगर थाना अंतर्गत किसी भी बालू घाट की नीलामी नहीं की गयी है और यहां से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है. बालू खनिज है,जिसकी चोरी सरकारी संपति की चोरी है. मामले में हिरासत में लिए गए ड्राइवरों को जेल भेजा जा रहा है.

झुमरी तिलैया में भी होगी कार्रवाई

झुमरी तिलैया शहर में भी विभिन्न बालू घाटों से अवैध तरीके से बालू उठाव कर लाया जा रहा है. जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने कहा कि तिलैया में अवैध तरीके से लाए जा रहे बालू पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही