Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय विद्यालय की रखी आधारशिला

Koderma: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के झुमरियाटांड़ गुमो में केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी. मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, अधीक्षण अभियंता केंद्रीय विद्यालय अनुज मिंज, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन डीपी पटेल मौजूद थे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें:चार">https://lagatar.in/recovery-of-five-lakhs-in-four-hours-of-traffic-check-there-was-panic-among-the-rule-breakers/">चार

घंटे की ट्रैफिक जांच में पांच लाख की वसूली, रूल तोड़नेवालों में मची खलबली

शिक्षा का हब बनता जा रहा कोडरमा- नीरा यादव

वहीं विधायक नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिला शिक्षा के क्षेत्र में हब बनता जा रहा है. सतगावां डिग्री कॉलेज बनकर तैयार है. इंजीनिरिंग कॉलेज भी बनकर तैयार है. वहीं कोडरमा मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है. अब उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. शिक्षा इसी क्षेत्र में मिल जायेगा. मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रशांत चौबे, केंद्रीय विद्यालय प्रिंसिपल उमेश कुमार के अलावा कई स्थानीय व अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:भारत">https://lagatar.in/after-bharat-jodo-yatra-congress-tapasya-yatra-will-soon-go-from-arunachal-pradesh-to-porbandar-in-gujarat/">भारत

जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की तपस्या यात्रा जल्द, अरुणाचल प्रदेश से गुजरात के पोरबन्दर जायेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही