Search

 
 
 

कोडरमा : मंत्री जोबा मांझी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

 
Koderma: कोडरमा पहुंची महिला बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी. इस दौरान उन्होंने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय समेत कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही वो स्वावलंबी गांव लक्ष्मीपुर पहुंची. जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान दो आंगनबाड़ी केंद्र की अनुशंसा भी की गई. रोजगार के लिए महिलाओं के बीच चूजा वितरण किया गया.

मंत्री ने वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में लिया हिस्सा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-68.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
लक्ष्मीपुर पहुंचने के बाद मंत्री जोबा मांझी ने वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. वन देवी की पूजा अर्चना कर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा. कई जगह पर मंत्री जोबा मांझी का पारंपरिक ढंग से छात्राओं ने स्वागत भी किया. मंत्री जोबा मांझी ने बताया कि आने वाले दिनों में महिला बाल विकास की दिशा में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. पूरे राज्य में 1000 नए आंगनबाड़ी की अनुशंसा की गई है. उन्होंने कहा कि कोडरमा आने के बाद कई अच्छे काम देखने को मिले, जिसका अनुसरण राज्य के दूसरे जिलों में भी किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: साहेबगंज">https://lagatar.in/sahebganjs-mining-businessman-krishna-saha-gave-30-lakhs-to-pankaj-mishra-also-transferred-money-to-his-account/">साहेबगंज

के खनन व्यवसायी कृष्ण साहा ने पंकज मिश्रा को दिए 30 लाख, अकाउंट में भी ट्रांसफर किये पैसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही