Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र के ढ़ोढाकोला की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की का सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गिरिडीह जिले के हिरोडीह व गावां थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों ने नाबालिग को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया. साथ ही लड़की के साथ मारपीट करते रहे. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह इनके चंगुल से बच कर निकली और करीब दो माह बाद डोमचांच थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें– कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-president-draupadi-murmu-honored-dc-aditya-ranjan-with-golden-award/">कोडरमा:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीसी आदित्य रंजन को गोल्डेन अवार्ड देकर किया सम्मानित
ने पांच राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीसी आदित्य रंजन को गोल्डेन अवार्ड देकर किया सम्मानित
तीनों आरोपी फरार
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. साथ ही 164 का बयान भी दर्ज किया है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार है. जानकारी मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने अंशु चौधरी, पिता दामोदर चौधरी, आशीष कुमार, पिता धनपत चौधरी दोनों निवासी चरधरा हीरोडीह, गिरिडीह के हैं जबकि तीसरा आरोपी बबलू चौधरी, गावां थाना, जिला गिरिडीह पर लगाया गया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि 7 अक्टूबर 2022 को अंशु चौधरी ने मुझे फोन कर जे.जे कॉलेज झुमरीतिलैया बुलाया और उसी दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मुझे दिल्ली लेकर चला गया. वहां पर मालवीय नगर में ले जाकर एक कमरे में रखा. जिस कमरे में मुझे रखा गया था, उस कमरे में पहले से दो लड़के आशीष कुमार और बबलू चौधरी मौजूद थे. फिर अंशु ने मेरी मर्जी के खिलाफ मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाये. इसे भी पढ़ें– जमीयत">https://lagatar.in/jamiat-approaches-supreme-court-against-anti-conversion-laws-of-five-states/">जमीयतने पांच राज्यों के धर्मांतरण रोधी कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Leave a Comment