Search

 
 
 

कोडरमा : 9 दिन से लापता नाबालिग लड़की बरामद, भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

 
Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत अंतर्गत ग्राम बेला से लापता 14वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने सोमवार की शाम पपलो पंचायत के नावाडीह चौक से बरामद कर लिया. वहीं उसे भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक रोहित स्वर्णकार, (19वर्ष), राजधनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद का निवासी है. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि बेला निवासी एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. महिला ने बताया था कि तीन सितंबर को उसकी पुत्री पशु चराने के लिए घर से निकली जो घर वापस नहीं लौटी. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. छानबीन के क्रम में पता चला कि गोरहंद निवासी युवक रोहित स्वर्णकार नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गया है. सोमवार को पुलिस को उक्त युवक के नाबालिग के साथ नावाडीह (टू ) चौक पर होने की सूचना मिली. युवक वहां से नाबालिग को कहीं बाहर ले जाने की फिराक में था. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/job-in-exchange-for-land-case-big-blow-to-lalu-yadav-cbi-gets-approval-from-home-ministry-to-prosecute/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू यादव के खिलाफ चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही