Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : नाबालिग वाहनों से भर रहे फर्राटे, नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

Advertisement
Advertisement
Archit Seth Koderma : इस बात को सभी समझते हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा है. इसमें जान भी जा सकती है. फिर भी लोग नियमों को तोड़ते हैं और अपनी फूल जैसी जिंदगी को खो देते हैं. करीब - करीब हर सड़क दुर्घटना के पीछे यातायात नियमों का उल्लंघन बड़ी वजह के रूप में सामने आती है. कोडरमा में लगभग हर मार्ग में नाबालिग तेजी से बाइक चलाते मिल जाएंगे. ये नाबालिग हेलमेट पहनना भी मुनासीब नहीं समझते और इतनी रफ्तार में चलते हैं कि राहगीर खुद ही किनारे हो जाते हैं. आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें नाबालिग और बिना हेलमेट पहने वाहन चालक अनहोनी के शिकार हो रहे हैं. लेकिन सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन खामोश है. प्रशासन की तरफ से नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने के लिए कोई भी पहल नहीं की जा रही है. अभिभावक भी नाबालिगों को वाहनों की चाबी देने को लेकर गंभीर नहीं हैं. ऐसा में अगर कोई हादसा होगा तो इसका जिम्मेवार कौन होगा.

बाइक लेकर स्कूल जाते हैं नाबालिग

शहर के कई स्कूलों के नाबालिग छात्र बाइक लेकर स्कूल जाते हैं. इसे रोकने की पहल न तो स्कूल प्रबंधन की तरफ से की जा रही है ना ही  प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है. अभिभावक भी नाबालिगों को वाहन देकर स्कूल पहुंचाने और लाने के झंझट से खुद को छुटकारा दे रहे हैं, मगर अपने बच्चों के बारे में वह नहीं सोच रहे हैं.

नाबालिग वाहन चलाते पकड़ायें तो अभिभावक पर होगी कार्रवाई : सीओ

नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने के संबंध में पूछे जाने पर जयनगर सीओ ओमप्रकाश बड़ाईक ने कहा कि समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गये तो उनके अभिभावक पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naxalites-set-on-fire-four-vehicles-engaged-in-railway-line-construction-work/">हजारीबाग

: रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही