Koderma : कांग्रेस हाइकमान के आदेश पर यूपी के आगरा में 5 जून को पहलवानों के मुद्दे को लेकर पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आगरा के लिए रवाना हो गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ये जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है. आगरा जाने के क्रम में अंबा प्रसाद कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंची जहां राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने स्वागत किया. मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष किशोर साव, भीम साव, भुनेश्वर साव, हरिदेव साव, सुजीत नायक, पिंटू साव, कांग्रेस के मनोज सहाय पिंकू, संतोष यादव, अरशद वारसी आदि ने बुके दे स्वागत कर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-center-opened-at-koderma-railway-station-under-one-station-one-product-scheme/">कोडरमा
: एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन पर खुला सेंटर [wpse_comments_template]
कोडरमा : विधायक अंबा प्रसाद आगरा रवाना, तेली समाज ने किया स्वागत
Leave a Comment