Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  थाना प्रभारी के कार्यशैली से विधायक नाराज, धरने पर बैठ कर किया विरोध

Koderma :  बरही विधायक उमाशंकर अकेला अपने समर्थकों के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठे. विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि चंदवारा निवासी राधा की कुछ लोगों के द्वारा पिटाई कर दी गयी थी, जिसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची जहां उसे न्याय नही मिला, जिसके बाद वो मेरे पास आई. विधायक ने कहा कि पीड़ित महिला को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास गया जिसके बाद मामला दर्ज हुआ. मामले के लगभग 5 दिन बीतने के बाद थाना प्रभारी द्वारा किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है. इसी को लेकर धरने पर बैठा हूं. इस दौरान इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी की मौजूदगी में थाना के एएसआई रंजीत झा बहस करने लगे. विधायक ने कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायतें आयी है कि थाना प्रभारी अक्सर लोगों से कहते हैं कि मुझे पिटाई करने का लाइसेंस मिला है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjees-bail-rejected-in-two-more-cases-of-cheating/">धनबाद

: ठगी के और 2 मामलों में अरूप चटर्जी की जमानत खारिज

लोगों पर अत्याचार करते हैं थाना प्रभारी- विधायक

विधायक ने यह भी बताया कि इसी थाना प्रभारी पर पूर्व में घूसखोरी का आरोप भी लगा है जिसमें जेल भी गए है. थाना प्रभारी व इनके द्वारा लोगों पर खूब अत्याचार किया जाता है, परेशान किया जाता है. यही नहीं थाना प्रभारी गाड़ियों से वसूली भी करते है. सभी की मिलीभगत से चंदवारा थाना में गुंडागर्दी चरम पर है. विधायक ने कहा कि थाना प्रभारी की कार्यशैली की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी व पुलिस अधीक्षक को भी कर दी गयी. जिसको लेकर एएसआई रंजीत झा को निलंबित कर दिया गया है. विधायक उमाशंकर अकेला ने यह भी कहा कि थाना प्रभारी पर केस दर्ज न करने का आरोप कोई नया नही है. इसके बाद भी इनपर कोई कार्रवाई नही की जाती है जिससे इनका मनोबल बढ़ा हुआ है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अज्जू सिंह, राजकुमार यादव, जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, अशोक सिंह, प्रमोद वर्मा, द्वारिका यादव, दिलीप राणा समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/tantnagar-police-arrested-the-absconding-accused-of-arms-act/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में फुट ओवरब्रिज का निर्माण के लिए सांसद को सौंपा मांग पत्र [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही