Search

 
 
 

कोडरमा : विधि-व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल, एसपी की अपील- न दें अफवाहों पर ध्यान

 
Koderma : पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा बागीटांड़ स्टेडियम में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कोडरमा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मॉक ड्रिल करवाया गया. इस दौरान पैंथर दल, पीसीआर वाहन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व बलों का मॉक ड्रिल करवाया गया, जहां टीजी गैस, ब्लेंक कार्टिज का प्रयोग किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 22 तारीख को श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा है. शहर की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल करवाया गया है. उन्होंने जिलेभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. अगर कोई अफवाह फैलाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इस मौके पर विनाश टुडू, योगेश कुमार, रामनारायण ठाकुर, पुलिस द्वारिका राम एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही