Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मन का मिलन पखवाड़ा में 50 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त समेत 2 खबरें

Koderma : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मध्यस्थता पर आधारित 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस अभियान के दौरान मध्यस्थता के लिए कुल 50 से अधिक मामले का आवेदन प्राप्त हुआ. कई लोगो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आकर मध्यस्थता से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की. विशेष अभियान कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन औरजिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता से सम्बंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह काफी लाभकारी व कल्याणकारी साबित हुआ. इसे भी पढ़ें :15">https://lagatar.in/leprosy-search-campaign-from-june-15-to-28-competition-will-be-held-in-schools/">15

से 28 जून तक कुष्ठ रोग खोज अभियान : स्कूलों में होगी प्रतियोगिता
दूसरी खबर

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/gggg-23.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : जिले में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए. बजरंगबली चौक के समीप बुधवार की सुबह 6 बजे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सुरेश ठाकुर (उम्र 55 वर्ष, पिता दुखी ठाकुर) घायल हो गए. सुरेश ठाकुर अपने एक रिश्तेदार को कोडरमा स्टेशन छोड़कर वापस मरकच्चो लौट रहे थे. इसी दौरान बजरंगबली चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे जगह रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरी घटना में चंदवारा थाना अंतर्गत थर्मल पावर प्लांट फोर लाइन चौक के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में शोएब (पिता मो. मनीर, बिरसोडीह) घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया है. तीसरी घटना में चंदवारा थाना अंतर्गत पुरनीटांड़ में दो लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें :गैर">https://lagatar.in/eklavya-and-ashram-schools-operated-under-non-governmental-organizations-will-be-audited/">गैर

सरकारी संस्थाओं के तहत संचालित एकलव्य एवं आश्रम विद्यालयों का होगा ऑडिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही