Search

 
 
 

कोडरमा : घने जंगल में विराजती हैं मां, सिंदूर नहीं चढ़ाने की है प्रथा

 
Koderma:  मरकच्चो प्रखंड के मुख्यालय से 25 किलोमीटर और कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही से 10 किलोमीटर दूर घने जंगल और पहाड़ पर स्थित हैं मां चंचला. चंचलाधाम में खासकर नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. यहाँ दूरदराज के भक्त माँ के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं. कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें को पूरा होने तक दिन-रात बैठे रहते हैं. माता रानी से हाथ जोड़कर मनोकामना पूरी करने की मन्नतें मांगते हैं. मान्यता है कि देवी पर चढ़ाया हुआ बेलपत्र तथा फूल अगर नीचे गिर गया तब मनोकामना पूर्ण माना जाता है और भक्त को मां का आशीर्वाद मिल गया, ऐसा माना जाता है. इसे भी पढ़ें-माता">https://lagatar.in/touch-the-feet-of-your-parents-before-leaving-the-house-rakesh-tiwari/">माता

पिता का चरण स्पर्श कर घर से बाहर निकलें : राकेश तिवारी

नवरात्रि में बढ़ जाती है रौनक

नवरात्रि के 9 दिनों तक चंचाल धाम की रौनक देखने लायक रहती है. मंदिर के पुजारी देवीपुर के निवासी आचार्य रामेश्वर पांडेय और हृदय नारायण पांडे ने बताया कि माँ चंचाल जिस पहाड़ पर है, वह करीब 40 एकड़ में फैला हुआ है. देवीपुर राजघराने के द्वारा 200 साल पहले से पूजा होती आ रही है, ऐसी मान्यता है कि राजा को माँ चंचला ने स्वप्न में पहाड़ पर प्रवास करने की बात बताई थी और पूजा के लिए कहा था. तब से यहां पूजा अर्चना शुरू की गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने परंपरागत पुजारी रखा अब हर साल धूमधाम से पूजा होती है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/read-two-news-of-deoghar-together/">देवघर

की खबरें- मां शक्ति की आराधना में जुटे श्रद्धालु और मारपीट में एक घायल

मां की कुंवारी रूप की पूजा

श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होने पर इच्छा अनुसार पूजा, यज्ञ और विवाह मंडप का निर्माण कराया जाता है. पहाड़ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है. स्थानीय लोगों की माने तो चंचाल धाम में कुंवारी कन्या के स्वरूप की पूजा होती है. इस वजह से महिलाओं को यहाँ सिंदूर लगाकर पूजा करना वर्जित है. इस क्षेत्र में रहने वाले आसपास के लोग संतान के उत्पन्न होने पर इसी धाम में आकर मुंडन भी करवाते हैं. स्थानीय मुखिया शोभा देवी, गोविन्द यादव,नूनमन सिंह, संजय पंडित, रामेश्वर मुर्मू, राजू पंडित सहित अन्य लोगों ने सरकार से चंचाल धाम को पर्यटक क्षेत्र मे विकसित करने का मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही