Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : स्व. सौदागर सिंह घटवार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 8 टीमों ने लिया हिस्सा

Koderma : स्व सौदागर सिंह घटवार फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को चंदवारा प्रखंड स्थित बंगला फुटबॉल मैदान में किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन एसपी कुमार गौरव, जदयू जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव, मुखिया दुलारी देवी ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट में बालक और बालिका वर्ग के 4-4 टीमों ने हिस्सा लिया. उदघाटन मैच हाई स्कूल बेंदी वनाम मिडिल स्कूल बेंदी के बीच खेला गया. बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला हाई स्कूल बेंदी वनाम मिडिल स्कूल बेंदी के बीच खेला गया. पुलिस कप्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीम के बीच जर्सी का वितरण किया. इसे भी पढ़ें–सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-action-will-be-taken-against-those-selling-adulterated-sweets-in-festivals-sdo/">सिमडेगा

: त्योहारों में मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर होगी कार्रवाई- SDO https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/koderma-sport-2-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" />

पुलिस खिलाड़ियों को हरसंभव करेगी मदद- एसपी

एसपी कुमार गौरव ने खिलाड़ियों का हौसला आफ़जाई करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कमी नही है. बेंदी जैसे इलाकों में खेल को बढ़ावा देने के लिए कोडरमा पुलिस खिलाड़ियों को हरसंभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कोडरमा पुलिस जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने में बढ़ चढ़कर काम करेगी. जदयू जिलाध्यक्ष कृष्णा घटवार ने कहा कि बेंदी पंचायत के विभिन्न ग्रामीण इलाको में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. इस टूर्नामेंट का आयोजन इस इलाके के छात्र-छात्राओं को खेल से जोड़कर बेहतर समाज निर्माण करना है. वहीं सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी खेल से जुड़कर अपना नाम रौशन करें, इसके लिए सबों को मिलकर काम करने की जरूरत है. मौके पर स्व सौदागर सिंह के पुत्र राजेश घटवार, चंदवारा थाना प्रभारी अनिल सिंह, बेंदी हाई स्कूल के प्रिंसिपल आशीष कुमार, मीडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रिका सिंह, सविता कुमारी, नारायण सिंह, सुखनदेव अगेरी समेत ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–अपने">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-had-to-face-opposition-in-his-own-area/">अपने

ही क्षेत्र में विधायक अंबा प्रसाद को झेलना पड़ा विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही